19 Apr 2024, 05:31:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वृद्धजनों के लिए एल्डरलाइन ‘कॉल सेंटर’-14567 शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2021 7:57PM | Updated Date: May 17 2021 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोविड महामारी के दौरान वृद्धजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एल्डरलाइन योजना के तहत  राज्यों में ‘कॉल सेंटर’ शुरू किए हैं। मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि यह सुविधा पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में पहले से ही चालू है। तेलंगाना में, यह सुविधा एक साल से अधिक समय से काम कर रही है। मई के अंत तक सभी राज्यों में इस सेवा को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इन फोन केंद्रों पर टोल फ्री नंबर-14567 के जरिए संपर्क किया जा सकता है। सभी वृद्धजन इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »