19 Apr 2024, 17:59:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अति तीव्र तूफान में बदला अरब सागर का बवंडर 'ताऊ ते', गुजरात में भारी वर्षा की चेतावनी जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2021 5:49PM | Updated Date: May 16 2021 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताऊ ते अब अति तीव्र (वेरी सिवीयर) श्रेणी के तूफान में परिवर्तित हो गया है तथा इसके अगले 24 घंटे में और विकराल रूप लेने और 18 मई की सुबह गुजरात के महुवा (भावनगर) और पोरबंदर के बीच से तट से टकराने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग से आज मिली जानकारी के अनुसार यह तूफान आज अपराहन 1130 बजे गुजरात के वेरावल तट से 620 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित था।इसके कल गुजरात तट के और करीब पहुंचने के दौरान हवाओं की रफ्तार 155 से लेकर 185 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
 
इसके साथ तटीय गुजरात में भावनगर, गिर सोमनाथ, अमरेली, पोरबंदर के अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, वलसाड आदि में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। समुद्र में उथल पुथल के चलते मछुआरों को इसमें नहीं जाने की सलाह दी गयी है। गुजरात के सभी बंदरगाहों पर भी दो नम्बर का चेतावनी सिग्नल लगा दिया गया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि तूफान, भारी वर्षा और तेज हवाओं के कारण तटीय इलाकों में कच्चे, पक्के मकानों, सड़कों, बिजली के खम्बों, पेड़ों और फसलों आदि को  नुकसान हो सकता है। इसमें ख़तरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने, सड़क और रेल यातायात को भी नियंत्रित करने, तूफान के दौरान लोगों से घरों में रहने की सलाह भी दी गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »