20 Apr 2024, 14:25:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2021 11:20AM | Updated Date: May 16 2021 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद राजीव सातव(Rajeev Satav) का आज निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। कोरोना से उबरने के बाद उनका निधन हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सातव 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। 

सातव को बाद में एक नया वायरल संक्रमण हो गया था और उनकी हालत गंभीर थी। कांग्रेस सांसद राजीव सातव का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।कुछ दिनों पहले ही वह कोविड से उबर गए थे। सातव (46) की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनका जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस के तमाम नेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा-'मुझे अपने दोस्त राजीव सातव के खोने का बहुत दुख है। वह विशाल क्षमता वाले नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को असली रूप दिया। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्यार।'

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने लिखा-'निशब्द! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा। आज तक साथ चले पर आज राजीव सातव की सादगी, बेबाक मुस्कराहट, जमीनी जुड़ाव, नेत्रत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आएंगी। अलविदा मेरे दोस्त! जहां रहो, चमकते रहो।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »