18 Apr 2024, 20:59:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी करेंगे उच्चस्तरीय बैठक, कोविड-19 हालात व वैक्सीनेशन की करेगें समीक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 11:55AM | Updated Date: May 15 2021 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के हालात व वैक्सीनेशन के मुद्दे पर चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।  इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने ऑक्सीजन व दवाओं के सप्लाई व उपलब्धता की समीक्षा के लिए बैठक की थी। पीएम ने बताया कि देशभर के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टिकाकरण  किया जा रहा है इसलिए जब भी आपकी बारी आए तो वैक्सीन जरूर लगवाये।

पीएम नरेंद्र मोदी '100 साल बाद आई इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है। हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है।' उन्हें जानकारी दी गई की को कोरोना  के मैनेजमेंट में ड्रग के सप्लाई का सरकार सक्रियता से मॉनिटरिंग कर रही है। देश में अभी वैक्सीनेशन का तीसरा फेज जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार तक वैक्सीनेशन की कुल 18,04,29,261 खुराक दी जा चुकी है। 
 
अब लगातार 4 दिनों से  ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रही है। इसके साथ ही कोरोना महामारी को मात दे चुके लोगों का आंकड़ा भी दो करोड़ को पार कर गया है। दो दिन की बढ़त के बाद सक्रिय मामलों में भी 30 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है और इनकी संख्या 37 लाख के नीचे आ गई है।
 
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से शुक्रवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश भर में 3,26,014 नए मामले मिले हैं, 3,52,850 मरीज ठीक हुए हैं और 3,876 और मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ 43 लाख 72 हजार को पार कर गया है। इनमें से दो करोड़ चार लाख 26 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 3,66,229 मरीजों की अब तक जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले 36,69,537 हो गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »