18 Apr 2024, 23:06:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीएनएच इंडस्ट्रियल द्वारा कोविड-19 से निपटने के प्रयास जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2021 6:31PM | Updated Date: May 13 2021 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए सीएनएच इंडस्ट्रियल ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए कई कदम उठाये हैं और इस कठिन समय में अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की मदद के वास्ते टास्क फोर्स का गठन किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि महामारी की शुरुआत से ही वह अपने ग्रेटर नोएडा, पुणे, पीथमपुर प्लांट और गुड़गांव  कॉर्पोरेट कार्यालय में आवश्यक सावधानियां बरत रही है। कर्मचारियों के लिए अरोग्य सेतु ऐप पर अनिवार्य पंजीकरण, कम्पनी के सभी केंद्रों पर मास्क और दस्ताने के साथ-साथ आंखों की सुरक्षा के उपकरणों का प्रावधान करना और फिर दैनिक स्वच्छता में नियमितता बरतना।
 
सीएनएच इंडस्ट्रियल, इंडिया और सार्क के कंट्री मैनेजर, रौनक वर्मा ने कहा, ‘‘सीएनएच इंडस्ट्रियल में हमारे लिए सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा है। हम ने अपने कार्मिकों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की रक्षा के सभी उपाय किए हैं। हमारी नेतृत्व टीम और मेरे द्वारा हमारे कार्य स्थलों की स्थिति की रियल टाइम सीधी निगरानी की जाती है ताकि यदि कोई कर्मचारी बीमार हो और अस्पताल में भर्ती हो तो समय से सेवा और सहायता दी जाए।’’  उन्होंने बताया, ‘‘वैक्सीन जैसे ही उपलब्ध होंगे हम अपने सभी कर्मचारियों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था करने को प्रतिबद्ध हैं। यह काम पूरा होने के बाद हम कार्य क्षेत्र में आने के लिए वैक्सीनेशन होना अनिवार्य करने का लक्ष्य रखते हैं ताकि हमारे परिसर सुरक्षित रहें। इस बीच हम कर्मचारियों को वायरस से बचाने के मोर्चे पर सबसे आगे रहेंगे और इसमें सरकार की मदद करते रहेंगे।’’ 
 
कंपनी ने  कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए कई अतिरिक्त उपाय किए हैं, जिनमें कोविड संक्रमण के प्रति सभी कर्मचारियों और उनके निकटतम परिवार जनों के लिए बीमा - जांच में पॉजिटिव या घर पर क्वारंटीन सभी कर्मचारियों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक होम केयर कवरेज है, जिसके तहत घर पर रिकवर करते परिवार के प्रत्येक सदस्य को 20,000 रुपए तक का कवर है। कम्पनी ने अपोलो हॉस्पिटल्स से करार करके कर्मचारियों के 24 घंटे चिकित्सा परामर्श हेल्पलाइन नंबर दिया है। जांच में पॉजिटिव आए कर्मचारियों का ट्रैक रखने के लिए एक विशेष कार्य बल का गठन किया गया है, किसी के पॉजिटिव आने पर यह टास्क फोर्स ज़रुरत पड़ने पर अस्पताल से संपर्क कर बेड और दवा, आॅक्सीजन, आदि उपलब्ध कराने की तुरंत व्यवस्था करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »