20 Apr 2024, 17:54:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों को किया सलाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2021 1:25PM | Updated Date: May 11 2021 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दिन रात काम में जुटे हुए लोगों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हम अपने वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और लगन तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने वालों को को सलाम करते हैं।

हम 1998 के परमाणु परीक्षणों को गौरव के साथ याद करते हैं। इन परीक्षणों ने भारत की वैज्ञानिक  और प्रौद्योगिकी शक्ति का प्रदर्शन किया था। हमारे वैज्ञानिक और आविष्कारक चुनौतीपूर्ण समय में हमेशा कसौटी पर खरे उतरे हैं और उन्होंने चुनौती से बखूबी निपटा भी है। पिछले वर्ष से ये कोविड महामारी का मुकाबला कर रहे हैं। मैं उनकी भावना और उत्साह की सराहना करता हूं।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »