29 Mar 2024, 19:18:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रेमडेसिविर आधार कार्ड बिना नहीं मिलेगा, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2021 3:46PM | Updated Date: Apr 21 2021 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा में रेमडेसिविर की कालाबाजारी पर सरकार सख्त हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में रेमडेसिविर के दो डिपो हैं। वहां ड्रग अधिकारियों को तैनात किया गया है। हर शीशी के क्रय-विक्रय पर नजर रखी जा रही है। 

दवा बेचने वालों से भी कहा गया है कि यदि कोई रेमडेसिविर मांगे तो उसका आधार कार्ड अवश्य चेक किया जाए। हमने दवा की कालाबाजारी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

हरियाणा में कोरोना संक्रमितों के साथ यूके स्ट्रेन के मामले भी बढ़ने लगे हैं। दिल्ली स्थित लैब में भेजे गए करीब 40 हजार नमूनों में से 252 में यूके स्ट्रेन मिला है। ये मामले एनसीआर और जीटी बेल्ट के जिलों में मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी पुष्टि की है।

पिछले सप्ताह तक नए स्ट्रेन के सिर्फ 12 मामले थे। इनमें से 10 करनाल और 2 गुरुग्राम में मिले थे। चार-पांच दिन में ही यूके स्ट्रेन के मामले 21 गुना बढ़े हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »