25 Apr 2024, 11:01:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP बंगाल में सत्ता में आती है तो घुसपैठ की समस्या हो जाएगी खत्म : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2021 6:57PM | Updated Date: Apr 17 2021 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आश्वासन दिया कि यदि भाजपा बंगाल में सत्ता में आती है तो घुसपैठ की समस्या खत्म हो जाएगी। शाह ने जोर देकर कहा, 'न केवल लोग बल्कि परिंदे भी (भारत-बांग्लादेश) सीमा से देश में दाखिल नहीं हो सकेंगे।'

बांग्लादेश सीमा से लगने वाले नदिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं चाहतीं कि भारत में रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता मिले, लिहाजा वह नए कानून का विरोध कर रही हैं। शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की नजरें उनके वोटबैंक पर हैं और वह 'फर्जी धर्मनिरपेक्षता' का पालन करती हैं।

उन्होंने कहा, 'इस इलाके में घुसपैठ बड़ी समस्या है। कई जगहों पर फर्जी नोट मिलते रहते हैं...केवल भाजपा ही घुसपैठ को रोक पाएगी। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि यदि भाजपा दो मई को सत्ता में आएगी, तो केवल लोग ही नहीं बल्कि एक परिंदा भी उड़कर सीमा के उस पार से इस पार नहीं आ सकेगा।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »