29 Mar 2024, 13:04:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी विश्वविद्यालयों के संघ के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2021 7:45PM | Updated Date: Apr 13 2021 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ के 95 वें वार्षिक सम्मेलन और कुलपतियों की राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री इस अवसर पर डॉ. बी आर अंबेडकर के बारे में किशोर मकवाने द्वारा लिखित पुस्तकों का विमेचन भी करेंगे। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसका आयोजन अहमदाबाद स्थित डॉ बी आर अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय ने किया है।

देश में उच्च शिक्षा की मुख्य और शीर्ष संस्था भारतीय विश्वविद्यालयों का संघ दो दिन के सम्मेलन में अपनी पिछले वर्ष की उपलब्धियों का प्रदर्शन करता है, अपनी वित्तीय स्थिति का लेखा जोखा प्रस्तुत करता है और आने वाले वर्ष के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बताता है। जोनल कुलपति सम्मेलन की सिफारिशों तथा पूरे साल हुए अन्य वैचारिक आदान प्रदान के बारे में सदस्यों को जानकारी दी जाती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »