28 Mar 2024, 13:49:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता ने कभी अधिक मतदान का आव्‍हान नहीं किया : PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2021 12:02AM | Updated Date: Apr 13 2021 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरासात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिर मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि दीदी (बनर्जी) ने कभी भी अधिक से अधिक मतदान एवं शांतिपूर्ण चुनाव का आव्‍हान नहीं किया। मोदी ने यहां जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह (बनर्जी) जानती हैं कि अधिक मतदान से भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा। यही वजह है कि वह अधिक मतदान प्रतिशत के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दीदी जानती हैं कि यह उनके गुंडे हैं जो हिंसा कर रहे हैं, इसलिए वह उनके खिलाफ कार्रवाई की बात नहीं करती। वह यह कैसे करेंगी। यह उनकी नाक के नीचे हो रहा है। मैं आपके प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं आपके प्यार को ब्याज के साथ चुकाउंगा।’’ मोदी ने कहा, ‘‘बंगाल के हर कोने से मैं यह सुन सकता हूं कि दीदी को दो मई के बाद सत्ता से बाहर जाना है। बनर्जी का अहंकार अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »