29 Mar 2024, 05:22:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पश्चिम बंगाल का भूमिपुत्र ही बनेगा राज्य का मुख्यमंत्री : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 12:33AM | Updated Date: Apr 12 2021 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पानीहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल का भूमिपुत्र राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा। शाह ने यहां जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अब तक भारतीय जनता पार्टी के 130 कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं लेकिन इनमें अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुयी। उन्होंने कहा कि यदि यहां भाजपा सत्ता में आती है तो तृणमूल कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता नहीं मारा जाएगा। यदि ऐसी कोई घटना होती है तो उस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने लोगों से राज्य के आगामी चार चरणों के चुनाव में शांति बनाये रखने और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि दो मई के बाद भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य पूरीतरह से हिंसा मुक्त होगा। शाह ने कहा, ‘‘मैं यहां एक अनुरोध करने आया हूं। दीदी ने 10 वर्षां तक शासन किया है। क्या उन्हें छोटी विदाई देना अच्छा लगेगा? इसलिए आप भाजपा को 200 सीटें देकर उन्हें विदाई दें।’’ 

कूचबिहार की घटना की चर्चा करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘दीदी बार-बार यह कह रहीं हैं कि अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। दीदी जब लोग मुझसे इस्तीफा की मांग करेंगे तब मैं ऐसा करूंगा। लेकिन आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि आपको दो मई के बाद इस्तीफा देना होगा।’’ 

शाह ने कहा, ‘‘बनर्जी ने केवल चार लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने (बनर्जी ने) आनंद बर्मन की मौत पर आंसू का एक कतरा भी नहीं बहाया क्योंकि वह राजवंशी समुदाय से था। वह उनकी तुष्टीकरण की राजनीति में फीट नहीं था। इस प्रकार की राजनीति बंगाल की संस्कृति नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केवल एक घटना (शीतलकुची) को छोड़ बंगाल में अब तक शांतिपूर्ण चुनाव हुआ है। मैं वादा करता हूं कि भाजपा के सत्ता में आने पर बंगाल में राजनीतिक एवं चुनाव संबंधी हिंसा खत्म हो जायेंगे।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »