अब भारत में 7 तरह की कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही अब रूस की वैक्सीन को भी जल्द ही अप्रूवल मिल सकता है। केंद्र सरकार ने वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए हैं। खबर है कि अक्टूबर तक देश में कोविड-19 के 5 और टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फिलहाल भारत में केवल कोविशील्ड और कोवैक्सिन का उत्पादन हो रहा है। रूस में बनाई गई स्पूतनिक वी वैक्सीन को जल्द अप्रूवल दिया जा सकता है।
खबर है कि 2021 की तीसरी तिमाही तक पांच और टीके भारत में उपलब्ध हो जाएंगे। ये पांच वैक्सीन इस प्रकार हैं..
1. स्पूतनिक वी वैक्सीन
2. जॉनसन ऐंड जॉनसन वैक्सीन
3. नोवावैक्स वैक्सीन
4. भारत बायोटेक की इंट्रानेजल वैक्सीन
5. जायडस कैडिला की वैक्सीन
कब तक आ जाएगी
सरकारी सूत्रों के अनुसार स्पूतनिक वी भारत में जून तक उपलब्ध हो सकती है। जबकि जॉनसन ऐंड जॉनसन की वैक्सीन अगस्त तक आ जाएगी। जायडस कैडिला का टीका भी अगस्त तक आने की संभावना है। नोवावैक्स सितंबर तक और अक्टूबर तक भारत में उपलब्ध हो सकती है।
रूस में बनाई गई वैक्सीन स्पूतनिक वी को अगले 10 दिन के भीतर आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIF) ने भारत की कई फार्मा कंपनियों से वैक्सीन बनाने के लिए हाथ मिलाया है। भारत में यह वैक्सीन की हर साल 85 करोड़ डोज तैयार की जा सकती हैं।