मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को आरोप लगाया कि कानून और केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दुरुपयोग किया जा रहा है। शिव सेना के मुखपत्र दैनिक सामना के बुधवार के संपादकीय में लिखा गया है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर बाम्बे उच्च न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुकत परमबीरसिंह की खिंचायी की थी लेकिन जयश्री की जनहित याचिका के माध्यम से लगाये गये आरोप का अदालत ने संज्ञान ले लिया। सामना में कहा गया है कानून से ऊपर कोई नहीं है लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि कानून और केन्द्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को किनारे लगाने के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है।