24 Apr 2024, 13:53:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशों में उबाल, देश में छठवें दिन ईंधन की कीमतों में टिकाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2021 3:22PM | Updated Date: Mar 5 2021 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस द्वारा उत्पादन नहीं बढ़ाने के निर्णय के बाद कच्चे तेल में करीब 4  फीसदी की आई उबाल के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार छठे दिन स्थिरता बनी रही। राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27मार्च को इन दोनो की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 66 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »