29 Mar 2024, 11:31:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुरंग के जरिए जोड़े जाएंगे प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के घर, आम लोगों को मिलेगी राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2021 1:28PM | Updated Date: Mar 4 2021 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश की आम जनता को अब प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के संसद जाने और वहां से वापस आने वाले काफिले के कारण परेशानी नहीं होगी। नई बन रही संसद में ऐसी सुरंगें बनाई जा रही हैं जो अंडरग्राउंड (भूमिगत) रास्तों से ही प्रधानमंत्री आवास और उपराष्ट्रपति के घर तक जाएंगी। इससे आम लोगों को रास्ते पर वीवीआईपी गतिविधियों की वजह से परेशानी नहीं होगी और संसद के बाहर ट्रैफिक की आवाजाही भी सामान्य रूप से जारी रह सकेगी।
 
इन सुरंगों को बनाने का मतलब है कि प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति जैसी हस्तियों का काफिला ट्रैफिक को बाधित न करे और ससंद में उनकी आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। इसके पीछे की अवधारणा है कि यदि वीआईपी मूवमेंट संसद से अलग होंगी तो इससे आम आवाजाही में कम व्यवधान होंगे। सेंट्रल विस्टा की निर्माण योजना के अनुसार नया पीएम आवास और पीएमओ साउथ ब्लॉक की तरफ आएगा। नए वीपी चैंबर नोर्थ ब्लॉक में होंगे। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और श्रम शक्ति भवन की तरफ सांसदों के चैंबर होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ये सुरंगे सिंगल लेन की होंगी क्योंकि इनका इस्तेमाल विशेष रूप से कुछ लोगों द्वारा किया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »