20 Apr 2024, 01:14:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा सांसद नंदकुमार चौहान का निधन, शिवराज ने कहा- पार्थिवदेह पहले भोपाल लायी जाएगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2021 11:41AM | Updated Date: Mar 2 2021 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार सुबह यहां के समीप गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। चौहान 68 वर्ष के थे। वह पिछले लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। ग्यारह जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद भोपाल के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया था। चौहान के निकटस्थ एवं पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर दोपहर में उनके गृह नगर खंडवा ले जाया जाएगा।
 
मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के चौहान लोकसभा में छठी बार खंडवा से जीते थे। वह 2015 में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की पार्थिवदेह आज यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय में दर्शनार्थ रखी जाएगी।  चौहान ने यहां मीडिया से कहा कि चौहान की पार्थिवदेह को दिन में विशेष विमान से यहां लाया जाएगा और प्रदेश पार्टी कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसके बाद आज ही अपरान्ह पार्थिवशरीर को खंडवा ले जाया जाएगा और कल उनके गृहगांव में अंत्येष्टि की जाएगी।  इस बीच प्रदेश भाजपा ने चौहान के निधन के कारण आज आयोजित होने वाली संगठनात्मक स्तर की सभी बैठकों को स्थगित कर दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »