28 Mar 2024, 16:05:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बड़ी खबर : राम मंदिर के लिए दान देने पर रॉबर्ट वाड्रा ने रखी ये शर्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2021 1:20AM | Updated Date: Feb 27 2021 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। उद्योगपति और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को राम मंदिर के लिए दान देने को लेकर बड़ा बयान दिया। रॉबर्ट वाड्रा ने जयपुर में इसे लेकर कहा कि जब यह दिखने लगेगा कि सबसे लिए समान रूप से चंदा एकत्रित किया जा रहा है, उस दिन मैं भी चंदा दूंगा।

राम मंदिर के लिए दान को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने अजीब शर्त रखते हुए कहा कि अगर मैंने पहले कभी चर्च, मस्जिद या गुरुद्वारे के लिए दान दिया होगा तो मैं राम मंदिर के लिए भी दान दूंगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं दान तब दूंगा जब दिखेगा कि देश में समान तरीके से चंदा एकत्रित किया जा रहा है। 

रॉबर्ट वाड्रा आज सुबह ही जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में दान जुटाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के कार्यकर्ता इस काम में खासे सक्रिय हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »