24 Apr 2024, 04:40:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसान नेता किससे बात करें बात करने को कोई तैयार नहीं : नरेश टिकैत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2021 12:02AM | Updated Date: Feb 26 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि किसान आंदोलन पर उनके नेता बात चीत करने के लिए तैयार है, लेकिन वे बात करें तो किससे करें सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। टिकैत आज यहां मुण्डेरवा में किसान महापंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों का दु:ख दर्द रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समझते है और अगर उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाये तो किसानों की समस्याओं का हल निकल जायेगा। 

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में जो हिंसा हुई है। सरकार इसकी निष्पक्षता से जांच करवा लें अगर किसान नेता और किसान दोषी पाये जाते है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। किसान अपने धर्म का पालन कर रहे है। महापंचायत पूरे भारत में जगह जगह की जा रही है।

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के प्रति संवेदनशील है और किसानों को अपना परिवार मानते है, उनके दुख दर्द को उनके बीच में जाकर साझा करते है। हमें तो बात चीत करने का इन्तजार है, लेकिन कोई आये और किसानों की समस्या का हल निकाले। उन्होंने कहा कि हम किसी भी पार्टी का विरोध नहीं करते है, पार्टी की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अच्छे है हमें उनसे कोई शिकवा शिकायत नहीं है। किसान आंदोलन दिल्ली गाजीपुर बार्डर पर है। उत्तर प्रदेश की समस्या तो अलग है। प्रदेश में गन्ना, बिजली, सहित अन्य समस्याएं है। जिसकों लेकर हम लोग अभी कोई रणनीति नहीं बनी है। जिससे किसानों की लड़ाई लड़ी जायें। उन्होंने कहा कि सरकार अगर अपने आप को किसानों की हितैषी बता रही है तो उनकी समस्याओं का हल निकालने के लिए कोई प्रयास क्यों नहीं कर रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »