29 Mar 2024, 18:54:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में चालीस लाख ट्रेक्टरों की रैली निकालेंगे : राकेश टिकैत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2021 12:27AM | Updated Date: Feb 24 2021 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को राजस्थान में चूरू जिले के सरदारशहर में आज ऐलान किया कि जल्द ही दिल्ली में 40 लाख ट्रेक्टरों की रैली निकाली जाएगी। सरदारशहर कृषि कानून के खिलाफ किसान महापंचायत में टिकैत ने कहा कि यह किसानों की आजादी की लड़ाई है। देश की आजादी की लड़ाई 90 साल चली थी। 

उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक कोई बात नहीं की जाएगी। साथ ही जब तक एमएसपी कानून नहीं बनेगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी। टिकैत ने कहा कि दिल्ली को चारों तरफ से घेरा जायेगा। उन्होंने किसान आंदोलन को जमीन और रोटी बचाने का आंदोलन बताते हुए कहा कि इन कानूनों से किसान और उपभोक्ता बर्बाद होंगे। 

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि यह सरकार लुटेरों की सरकार है और लुटेरों की सरकार के बादशाह को दिल्ली से बाहर करना है ताकि वह लुटेरों का आखिरी बादशाह साबित हो। इस दौरान टिकैत ने नया नारा 'हल चलाने वाला हाथ नहीं जोड़ेगा' भी दिया। किसान महापंचायत में कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी, सादुलपुर से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनियां, तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया, राजाराम मील सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »