29 Mar 2024, 04:13:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निकाय चुनाव के लिए इन 6 शहरों में रविवार को मतदान, 23 को मतगणना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2021 12:32AM | Updated Date: Feb 21 2021 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात (Gujarat) में निकाय चुनाव के तहत रविवार को छह बड़े शहरों में मतदान होगा जो कोविड-19 रोधी उपायों के बीच सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर, जामनगर और राजकोट नगर निगम चुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का मिजाज तय कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 575 सीटों के लिए मतदान होगा जिसके लिए 2,276 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से बीजेपी के 577, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470, राकांपा के 91 और अन्य दलों से 353 तथा 228 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। इस संबंध में एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि इन छह शहरों में मतदाताओं की कुल संख्या 1.14 करोड़ है जिनमें से 60.60 पुरुष और 54.06 लाख महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि 11,121 चुनाव बूथ में से 2,255 संवेदनशील तथा 1,188 को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है। मतगणना 23 फरवरी को होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »