29 Mar 2024, 18:11:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्‍मीर में पुलिसकर्मीयों पर आ‍तंकी हमला, कपडों में हथियार छुपाकर लाए आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2021 2:29PM | Updated Date: Feb 19 2021 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बडगाम और शोपियां जिलों में मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में तीन अज्ञात आतंकी मारे गए। कार्रवाई के दौरान दो पुलिस कर्मी भी शहीद हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बडगाम जिले के बीरवाह इलाके के जानीगाम गांव की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया।
 
आतंकी हमले की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल ले जाया गया जहां एक ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि शोपियां जिले के बडीगाम में एक अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि आतंकियों की पहचान और किस समूह से वे जुड़े हुए थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
 
जम्मू-कश्मीर में सरकार ने 4G इंटरनेट सेवा को शुरु किया था ।कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पहली बार 4G सेवा शुरु की जा रही है। इससे पहले इंटरनेट जब ही बंद किया था जब सरकार ने धारा 370 को हटाया था। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर अगस्त 2019 में इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के ठीक 18 महीने बाद समूचे जम्मू कश्मीर में उच्च गति की मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की जा रही है। जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि समूचे जम्मू कश्मीर में 4 जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार मध्य रात्रि से यह सेवा बहाल हो जाने की संभावना है।
 
पिछले साल अगस्त में दो जिलों में कश्मीर क्षेत्र में गांदेरबल और जम्मू क्षेत्र में उधमपुर में उच्च गति की मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी थी। सरकार ने पांच अगस्त 2019 को इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी जब जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर, और लद्दाख में बांट दिया गया था। वर्ष 2020 की शुरुआत में 2 जी इंटरनेट सेवा बहाल की गयी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »