25 Apr 2024, 14:16:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेजन भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का करेगी विनिर्माण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2021 12:18AM | Updated Date: Feb 17 2021 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का विनिर्माण करने की घोषणा की है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज अमेजन के ग्लोबल सीनियरवाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड फॉर इंडिया अमित अग्रवाल के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक के दौरान डिजिटल क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चाकी गई। इस बैठक के बाद अमेजन इंडिया ने भारत से इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादोंकी मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की घोषणा की है।शुरुआत में अमेजन भारत से अमेजन फायर टीवी स्टिक का निर्माण शुरू करने जा रही है।

प्रसाद ने कहा, "भारत एक आकर्षक निवेश स्थल है और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी उत्पाद उद्योग में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर है।प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना शुरू करने के हमारी सरकार के फैसले को विश्व स्तर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हम चेन्नई में विनिर्माण लाइन स्थापित करने के अमेजन के फैसले का स्वागत करते हैं क्योंकि इससे घरेलू उत्पादन क्षमताओं में वृद्धि होगी, साथ ही नौकरियां भी पैदा होंगी। इससे जो डिजिटल रूप से सशक्त आत्मनिर्भर भारत बनाने का हमारा मिशन आगे बढ़ेगा।" 

अमेजन चेन्नई में फॉक्सकॉन की सहायक कंपनी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर क्लाउड नेटवर्क टेक्नोलॉजी के साथ अपने मैन्युफैक्चरिंग करेगी और इस साल के अंत में उत्पादन शुरू करेगी। भारत ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड मैन्युफैक्चरिंग भारत से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उत्पादन शुरू करने वाली कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ एक बड़ी सफलता के रूप में उभरा है। इस क्षेत्र में अमेजन का आगमन भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की सफलता की कहानी को आगे बढ़ाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »