29 Mar 2024, 04:11:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत की कूटनीति के आगे झुका चीन, पैंगोंग के उत्तरी किनारों से उखाड़े तंबू-बंकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2021 12:45AM | Updated Date: Feb 16 2021 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख के पैंगांग सो के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से भारत और चीन की सेनाओं की वापसी प्रक्रिया योजना के मुताबिक चल रही है और अगले छह से सात दिनों में वापसी की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। यह जानकारी सोमवार को रक्षा सूत्रों ने दी। सूत्रों ने कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कई बंकर, अस्थायी चौकियां और अन्य ढांचों को उत्तरी किनारे वाले इलाकों से हटा लिया है और क्षेत्र में अपने सैनिकों की संख्या धीरे-धीरे कम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के फील्ड कमांडर लगभग रोजाना बैठक कर रहे हैं ताकि वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें, जिसे नौ दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता के बाद पिछले हफ्ते अंतिम रूप दिया गया था। उन्होंने कहा कि पैंगांग सो के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से वापसी की प्रक्रिया के पूरा होने में लगभग एक हफ्ते का समय लगेगा और दोनों पक्ष सैनिकों एवं उपकरणों की वापसी प्रक्रिया का सत्यापन कर रहे हैं। नौ महीने के गतिरोध के बाद दोनों देशों की सेनाएं पैंगांग सो के उत्तर और दक्षिण किनारों से वापसी पर रजामंद हुईं जिसके तहत दोनों पक्षों को 'चरणबद्ध, समन्वित और सत्यापित' तरीके से सेनाओं को अग्रिम मोर्चे से हटाना है। वापसी की प्रक्रिया पिछले बुधवार को शुरू हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »