23 Apr 2024, 17:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केन्द्र सरकार ने ने पांच राज्यों के लिए 3100 करोड़ रूपये की सहायता मंजूर की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 12:13AM | Updated Date: Feb 14 2021 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान की भरपायी के लिए पांच राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए 3113 करोड़ रूपये की सहायता राशि मंजूर की है। 

गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में बाढ, चक्रवाती तूफान और कीटों के हमलों से प्रभावित आन्ध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुड्डुचेरि और मध्य प्रदेश के लिए 3113. 05 करोड़ रूपये की सहायता राशि को मंजूरी दी है। यह राशि राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन कोष से दी जायेगी। 

इसमें से बाढ से प्रभावित आन्ध्र प्रदेश को 280.78, बाढ से प्रभावित बिहार को 1255.27 करोड़, चक्रवाती तूफान निवार और ब्रुवी से प्रभावित तमिलनाडु को 286 करोड़, चक्रवाती तूफान निवार से प्रभावित पुड्डुचेरि को 9.91 करोड़ और कीटों के फसलों पर हमले से प्रभावित मध्य प्रदेश को 1280 करोड़ रूपये की राशि दी जायेगी। 

केन्द्र सरकार ने इन राज्यों में नुकसान का आकलन करने के लिए भेजे गये केन्द्रीय दलों की रिपोर्ट के आधार पर यह राशि मंजूर की है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान केन्द्र सरकार ने 28 राज्यों को राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन कोष से 19036.43 करोड़ तथा राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन कोष से 11 राज्यों को 4409.71 रूपये की राशि जारी की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »