26 Apr 2024, 05:20:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विपक्षी दल निकाय चुनावों में सम्भावित हार देख कर रहे झूठा प्रचार : जाखड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2021 6:40PM | Updated Date: Feb 13 2021 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि राज्य में रविवार को होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों में अपनी सम्भावित हार देख और इसका ठीकरा किसी और के सिर फोड़ने के लिए  विपक्षी शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक बेबुनियाद आरोप और बयानबाजी कर रहे हैं। 

जाखड़ ने आज यहां जारी एक बयान में शिअद और भाजपा नेताओं को अपने कार्यकाल में की गई कथित ज्यादतियों को याद करने की नसीहत देते हुए दावा किया कि प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से हो रही है तथा राज्य सरकार का इसमें कोई दखल नहीं है। उन्होंने आप को मुद्दा विहीन पार्टी बताते हुए कहा कि इसे तो मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार भी नहीं मिला और हैरानी की बात नहीं है कि यह मुख्यमंत्री प्रत्याशी के लिये कोई विज्ञापन ही न जारी कर दे। उन्होंने आप हाईकमान के पंजाब के अपने नेताओं को छोड़कर मुख्यमंत्री पद के लिए प्रत्याशी ढूंढने सम्बंधी बयान को लेकर कहा कि उसे अपने ही नेताओं पर भरोसा नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि शिअद, भाजपा और आप निकाय चुनावों में दूसरे स्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि कई स्थानों पर तो ऐसी भी रिपोर्ट हैं कि ये दल अपनी साख बचाने के लिए आपस में मतों का कथित लेनदेन भी कर रहे हैं। कृषि कानूनों के विरोध के चलते भाजपा को तो इन चुनावों में पूरे उम्मीदवार भी नहीं मिले। उन्होंने अकालियों को वर्ष 2012 की याद दिलाई जब कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार पर तलवारों से हमला किया गया था। उन्होंने दावा किया कि इस पार्टी के नेताओं ने गलत बयानी कर जलालाबाद में झूठा पर्चा दर्ज कराया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »