19 Apr 2024, 08:30:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यसभा की कार्यवाही आठ मार्च तक स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2021 5:03PM | Updated Date: Feb 12 2021 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के पहले चरण की समाप्ति पर आज राज्यसभा की कार्यवाही आठ मार्च तक स्थगित कर दी गयी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुक्रवार को राज्यसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर हुई चर्चा का जवाब दिये जाने के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही आठ मार्च तक स्थगित कर दी। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी को राष्ट्रपति के दोनों सदनों में अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा।
 
नायडू ने कहा कि इस दौरान 11 बैठकें हुई और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के साथ साथ आम बजट पर भी चर्चा हुई। सदन ने इस दौरान तीन महत्वपूर्ण विधेयक भी पारित किये। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद सहित चार सदस्यों को उनका कार्यकाल पूरा होने पर विदायी भी दी गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »