25 Apr 2024, 09:49:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार के आदेश पर ट्विटर ने 500 अकाउंट्स किए बंद, विवादित हैशटैग को भी हटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 12:21PM | Updated Date: Feb 10 2021 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली हिंसा को लेकर ट्विटर पर कई भ्रामक और भड़काऊ ट्वीट किए गये। इसके तुरंत बाद किसान आंदोलन के समर्थन में कई विदेशी हस्तियों ने सिलसिलेवार ट्वीट किए थे। ऐसे में अब ट्विटर पर विवाद पोस्ट को लेकर भारत सरकार और ट्विटर इंडिया के बीच गतिरोध की स्थिति बन हुई है।
 
ट्विटर ने विवादित ट्वीट को लेकर सरकार को दिया जवाब
सरकार ने विवादित ट्विटर हैंडल और हैशटेग के मामले में ट्विटर से सवाल पूछे थे, जिसका जवाब देते हुए ट्विटर ने बताया कि कंपनी की ओर से सभी आपत्तिजनक हैशटेग और उससे जुड़ी अन्य सामग्री को हटा दिया गया है। कंपनी ने आगे बताया कि भारत सरकार ने कुछ हैंडल को डिलीट करने के लिए भी कहा था, जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया, लेकिन जांच में पता चला कि इन अकाउंट्स का कंटेंट भारतीय कानून के अनुसार ही है, इसके बाद वापस अकाउंट्स को रिस्टोर कर दिया गया।
 
500 से ज्यादा ट्वीटर हैंडल पर कार्रवाई
ट्विटर ने आगे बताया कि कंपनी ने करीब 500 से ज्यादा ट्वीटर हैंडल पर सरकार के निर्देश के बाद कार्रवाई की है। इसके अलावा 26 जनवरी के दिन और उसके बाद से पोस्ट की गई विवादित सामग्री को हटाया गया है। कंपनी ने अपनी कार्रवाई के दौरान कुल 500 ट्विटर अकाउंट्स को सस्पेंड किया है, इसके अलावा कुछ हैशटेग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »