29 Mar 2024, 01:50:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीएम खट्टर ने दिये उत्तराखंड त्रासदी कोष में 11 करोड़ रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2021 5:33PM | Updated Date: Feb 9 2021 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तराखंड त्रासदी कोष में अपने स्वैच्छिक कोष से 11 करोड़ रुपये दिए हैं। खट्टर ने आज यहां कहा कि संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार, देवभूमि उत्तराखंड के साथ खड़ी है और आपदा से निपटने में हरसम्भव सहयोग किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही उत्तराखंड में जोशीमठ के पास ग्लेशियर  के टूटने के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ था। इस सिलसिले में राहत और बचाव कार्य वहां जोरों पर हैं जिसमें हरियाणा सरकार ने आर्थिक सहायता के साथ हर तरह के सहयोग की पेशकश की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »