24 Apr 2024, 07:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिहार : शाहनवाज हुसैन समेत 17 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2021 3:16PM | Updated Date: Feb 9 2021 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में आज नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया और सैयद शाहनवाज हुसैन समेत 17 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैयद शाहनवाज हुसैन को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हुसैन ने उर्दू में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । इसके बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।
 
इन दोनों नेताओं के बाद मदन सहनी (जदयू), प्रमोद कुमार (भाजपा), संजय कुमार झा (जदयू), लेसी सिंह (जदयू), सम्राट चौधरी, नीरज कुमार सिंह बबलू (दोनों भाजपा), सुभाष सिंह (जदयू), नितिन नवीन (भाजपा), सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय), सुनील कुमार (जदयू), नारायण प्रसाद (भाजपा), जयंत राज (जदयू), आलोक रंजन (भाजपा), मो. जमा खान (जदयू), जनक राम (भाजपा) ने मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। श्री संजय झा और श्री आलोक रंजन ने मैथिली में शपथ ली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »