29 Mar 2024, 19:34:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तराखंड आपदा पर बोले राहुल गांधी - पूरे दिल से प्रभावितों के साथ हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2021 2:20PM | Updated Date: Feb 8 2021 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड आपदा पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पूरा देश उत्तराखंड के साथ है। राहुल गांधी ने कहा कि इस समय जरूरी है कि आने वाले कुछ दिन राहत कार्य में बाधा न आए। राज्य में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं पीड़ितों के साथ हूं और उनकी सुरक्षा की कामना करता हूं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुये अपनी बात कही और संवेदना व्यक्त की। आपको बता दें कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से बड़ा हादसा हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अबतक 14 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं, एनडीआरएफ, आईटीबीपी के जवान पूरी मुस्तैदी से राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »