19 Apr 2024, 17:25:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने सरकार पर फिर किया हमला, बोले- रोज जुमले गढ़ने की बजाय...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2021 9:20PM | Updated Date: Jan 21 2021 9:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार और किसानों के बीच दसवें दौर की वार्ता बेनतीजा रहने  के बाद सरकार पर हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि किसानों को लेकर हर रोज जुमले गढ़ने की बजाय उसे तत्काल कृषि विरोधी तीनों कानून खत्म कर देने चाहिए। गांधी ने कहा कि किसान दिल्ली की सीमाओं पर  करीब दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं और इस संघर्ष में कई किसानों की जान भी जा चुकी है लेकिन सरकार उनकी मांग मानने की बजाय बातचीत के बहाने उन्हें भटकाने और नए जुमले गढ़ने का काम कर रही है गांधी ने ट्वीट किया,‘‘रोज नए जुमले और जुल्म बंद करो, सीधे-सीधे कृषि-विरोधी कानून रद्द करो।’’  उन्होंने किसान आंदोलन से संबंधित एक फोटो और एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें किसान और सरकार के बीच बुधवार को हुई बातचीत संबंधी खबर ‘आज भी सरकार और किसानों के बीच नही बनी सहमति, अब 22 को फिर होगी बात’ दी है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »