28 Mar 2024, 18:44:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किर्गिस्तानी नेता सदिर जापरोव ने रूस से कूटनीतिक साझेदारी की प्रतिबद्धता जतायी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2021 4:05PM | Updated Date: Jan 13 2021 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिश्केक। किर्गिस्तान के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित कर चुके सदिर जापरोव ने रूस को देश का आर्थिक और भूराजनीतिक सहयोगी करार देते हुए बुधवार को उसके साथ कूटनीतिक साझेदारी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। किर्गिस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में जापरोव 79.2 फीसदी वोटों से आगे हैं। रूसिया-24 प्रसारक के साथ बातचीत में जापरोव ने कहा कि रूस  किर्गिस्तान का कूटनीतिक साझेदार और सहयोगी ही नहीं है बल्कि उसके साथ  पुराने ऐतिहासिक संबंध भी हैं। उन्होंने स्मरण किया कि सोवियत संघ के टूटने के बाद से ही दोनों देश करीबी सहयोगी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ रूस के साथ हमारे उच्चस्तरीय संबंध हैं और हम इसे कायम  रखना चाहेंगे। किर्गिस्तान के लोग जानते हैं कि रूस के बिना सब कुछ जटिल  होगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि हम चीन और अमेरिका ही नहीं बल्कि सभी देशों  के साथ सहयोग करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »