28 Mar 2024, 16:37:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पटना में इंडिगो मैनेजर की हत्या - हत्यारे को पकड़ने के लिए SIT गठित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2021 12:02PM | Updated Date: Jan 13 2021 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह (40 साल) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए जांच टीम गठित कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सिंह मंगलवार की रात अपने पुनाईचक स्थित कुसुमविला अपार्टमेंट में प्रवेश कर ही रहे थे कि अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पतालों में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त अपार्टमेंट का सीसीटीवी बंद था। रुपेश को छह गोली लगी है। इधर, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक हत्या के कारणों का पता नही चल सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
 
इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रुपेश कुमार सिंह का शव सारण जिले में उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है। पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह ने भी बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल में तेज तर्रार थाना प्रभारियों को रखा गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »