20 Apr 2024, 17:59:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के अयोध्या आगमन पर आयोजित कार्यक्रम के लिए 38.73 लाख स्वीकृत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2020 8:54PM | Updated Date: Dec 5 2020 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 05 अगस्त 2020 को अयोध्या आगमन के अवसर पर आयोजित किये गये कार्यक्रमों के लिए 38.73 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

संस्कृति विभाग के विशेष सचिव शिशिर ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में आयोजित सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने तथा भौतिक सत्यापन समिति की रिपोर्ट का अवलोकन कर भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस धनराशि का आहरण/उपयोग नियमानुसार किया जायेगा। 

धनराशि आहरित कर बैंक/पोस्ट आफिस में जमा नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त धनराशि निर्धारित कार्यों को पूर्ण करने के लिए निदेशक अयोध्या शोध संस्थान को उपलब्ध करायी जायेगी एवं कार्य पूर्ण कराने के उपरान्त उक्त धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा सम्पन्न कराये गये कार्यक्रमों पर व्यय विवरण, बिल बाउचर्स सहित उपलब्ध कराया जायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »