29 Mar 2024, 18:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PAK ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2020 3:43PM | Updated Date: Dec 5 2020 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार सुबह एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान के सैनिकों ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आज सुबह करीब 1140 बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दाग कर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने भी सीमा पार से हुई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।’’ इस बीच, पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों में भी गोले दागे।  प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »