16 Apr 2024, 15:30:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक : सीसीबी ने दो ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2020 5:21PM | Updated Date: Dec 2 2020 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस (सीसीबी) ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लाख रुपये कीमत की 1000 एलएसडी स्ट्रिप के अलावा दो मोबाइल फोन और 16000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बुधवार को कहा कि गिरफ्तार किए युवकों की पहचान 26 वर्षीय राहुल और 22 वर्षीय दर्शन के रूप में हुई है। दोनों ने डॉर्कनेट कूरियर के माध्यम से प्रतिबंधित ड्रग विदेशों से हासिल किया था। सीसीबी इन पर कड़ी नजर रखे हुए थी और कूरियर के आने पर जैसे ही दोनों युवक लेने पहुंचे वैसे ही पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »