29 Mar 2024, 16:06:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शेहला रशीद ने किया बड़ा ऐलान- किसी भी टीवी चैनल पर ना तो इंटरव्यू देंगे ना ही..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 5:18PM | Updated Date: Dec 1 2020 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जेएनयू की पूर्व छात्रा शेहला रशीद ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए पिता को कठघरे में खड़ा किया है। शेहला रशीद ने ट्वीट करते हुए कहा, मेरे पिता स्पष्ट रूप से मेरे बारे में ऐसा बयान देना चाहेंगे। लेकिन इस बार यह मेरे बारे में नहीं है। यह उनके बारे में है।

शेहला ने एक अन्य ट्वीट में कहा- हम समर्थन के लिए सभी के आभारी हैं। हम किसी भी चैनल पर साक्षात्कार/बहस में भाग नहीं लेंगे, क्योंकि यह हमारी परवरिश के खिलाफ है कि हम अपने किसी पारिवारिक सदस्य की सार्वजनिक रूप से छवि धूमिल करें। मीडिया के साथी नीचे दिए गए बयान को कोट कर सकते हैं।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »