19 Apr 2024, 22:25:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान से भारत लाई गई गीता के परिजन की तलाश यात्रा आगे बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 3:18PM | Updated Date: Dec 1 2020 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। पाकिस्तान से भारत लाई गई मूकबधिर युवती गीता के माता-पिता की तलाश की आज से शुरू होने वाली इंदौर से महारष्ट्र की यात्रा आगे बढ़ गई है। गीता यहां मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित एक गैर सरकारी संस्था के संचालक ज्ञानेंद्र और मोनिका पुरोहित के साथ उनके निज निवास पर रह रही है।

पुरोहित के मुताबिक गीता को लेकर आज वे उसके माता-पिता की तलाश में तेलांगना से लगी महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा के लिए रवाना होने वाले थे। इस तैयारी के बीच उन्हें हल्का बुखार होने पर उन्होंने चार दिन पहले स्वयं अपना, गीता का और उनके परिवार के अन्य सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया था। एहतियातन करवाये गए इस टेस्ट में श्री पुरोहित और उनका पुत्र संक्रमित पाए गए है।

उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि कोरोना के इस टेस्ट में गीता और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य नेगेटिव आये है। लिहाजा उन्हें स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने घर में ही पृथक से रहने की सलाह दी है। यही वजह है कि गीता को साथ लेकर की जाने वाली यात्रा फिलहाल टल गई है। इससे पहले अक्टूबर 2015 में गीता को पकिस्तान से भारत लाकर यहां इंदौर की एक अन्यत्र एनजीओ में रखा गया था। बीते तीन महीने से गीता को जिला प्रशासन की निगरानी में पुरोहित के घर रखा जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »