19 Apr 2024, 11:17:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसान नहीं अडानी-अम्बानी की आय बढ़ा रही है सरकार : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 12:18AM | Updated Date: Nov 30 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों का शोषण कर पूंजीपतियों का पोषण कर रही है और किसान की आय दोगुना करने का वादा भूल कर अडानी अम्बानी जैसे उद्योगपतियों की आय बढ़ाने में लगी है। गांधी ने कहा, ‘‘वादा था किसानों की आय दुगनी करने का, मोदी सरकार ने आय तो कई गुना बढ़ा दी लेकिन अदानी-अंबानी की।
 
जो काले कृषि कानूनों को अब तक सही बता रहे हैं, वो क्या ख़ाक किसानों के पक्ष में हल निकालेंगे। अब होगी।’’ बाद में कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में आज कृषि विरोधी इन काले कानूनो को सही बता कर षड्यंत्र कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को किसानों के हित में इन तीनों कानूनों को तत्काल वापस लेने की घोषणा करनी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »