29 Mar 2024, 13:46:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश को गंभीर हालात में छोड़कर नगर चुनाव में व्यस्त हैं गृहमंत्री : भारद्वाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 12:15AM | Updated Date: Nov 30 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद देश को पहला ऐसा गृहमंत्री मिला है जो देश को गंभीर हालात में छोड़कर हैदराबाद में नगर निगम चुनाव के प्रचार में व्यस्त है।  भारद्वाज ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कभी नहीं सुना है कि देश का गृहमंत्री नगर निगम जैसे चुनाव के लिए रोड शो निकाल रहा है और कड़ाके की ठंड में किसान बात करने के इंतजार में बैठे हैं।
 
किसान दिल्ली सीमा पर बैठे हैं, अगर पुलिस और किसानों के बीच कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा होता है, तो इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि उनके रोड शो में पैर रखने की जगह नहीं हैं और दूसरी तरफ किसानों के आंदोलन को कोरोना फैलाने वाला बता रहे हैं, यह दोहरा मापदंड उन्हें शोभा नहीं देता है।  उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के लिए बहुत गंभीर समय चल रहा है।
 
उत्तर भारत के सभी राज्यों से किसान दिल्ली आ रहे हैं। पंजाब से हजारों किसान दिल्ली आकर सीमा पर बैठे हुए हैं। हरियाणा पुलिस के डंडों, लाठियों, वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले सहित सब का सामना करते हुए, अब किसान दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए हैं और दिल्ली पुलिस किसान को दिल्ली में घुसने नहीं दे रही है। वहीं, गृहमंत्री किसानों से शर्त रख रहे हैं कि आप बुराड़ी में आकर बैठिए तो मैं आपसे बात करूंगा। 
 
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री गर्व से बता रहे हैं  कि उनके रोड शो में एक इंच पैर रखने की जगह नहीं है और किसानों के प्रदर्शन के नाम पर यहां पर कोरोना का पाठ पढ़ाया जा रहा है। यह दोहरा मापदंड है और गृहमंत्री को बिल्कुल भी शोभा नहीं देता। हम इसकी घोर निंदा करते हैं और मानते हैं कि इस तरीके के गृहमंत्री देश के लिए बहुत बड़ी चिंता के विषय है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »