19 Apr 2024, 22:11:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14.32 लाख के पार, संक्रमित की संख्या...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2020 1:46PM | Updated Date: Nov 27 2020 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 6.09 करोड़ से अधिक हो गई है और इस महामारी से अब तक 14.32 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 60,973,636 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,432,047 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.28 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 263,454  मरीजों की मौत हुई है।

भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 43,082 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 93.09 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 87.18 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 492 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,715 हो गया है। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.55 लाख है।

ब्राजील में कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 62.04 लाख से पार हो गयी है जबकि 171,460 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

फ्रांस में करीब 22.35 लाख लोग प्रभावित हैं और 51,041 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 21.69 लाख को पार कर गई है और अब तक 37,688 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,374 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक 15.09 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,128 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 14.81 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,850 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 13.99 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 37,941 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 12.80 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,019 लोगों ने जान गंवाई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 10.78 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 104,242 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 10.17 लाख लोग आ चुके हैं तथा 15,640 लोगों की मौत हुई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,685 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 9.41 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 15,568 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 9.08 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,689 लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका में 7.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,289 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 6.95 से अधिक हो गई है तथा 12,091 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 5.65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,219 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,235 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.44 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,125 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 5.16 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 16,352 तक पहुंच गया है। 

चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5.11 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,779 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,260 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 5.03 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,014 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.56 लाख से अधिक हो गई है और 6,524 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.49 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 10,712 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,242 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.89 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,897 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब  को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या करीब 3.56 लाख हो गई जबकि अब तक 11,818 लोगों की मौत भी हुई है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.56 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,840 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 

मोरक्को में इस महामारी से अब तक लगभग 3.40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,619 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.33 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 2,834 लोगों की जान जा चुकी है। स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.13 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,509 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,316, बोलीविया में 8,939, मिस्र में 6,596, स्वीडन में 6,622, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 4,133, पनामा में 3,018 और होंडुरास में 2,892 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »