28 Mar 2024, 23:34:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उपराष्ट्रपति नायडू ने- नारी के लिए सुरक्षित....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2020 12:47PM | Updated Date: Nov 25 2020 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अतंर्राष्ट्रीय नारी हिंसा विरोध दिवस के अवसर पर विश्व को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने का आव्‍हान किया है।

नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि इस अवसर पर सभी को महिलाओं की सुरक्षा की शपथ लेनी चाहिए। उन्होंने संस्कृत की सूक्ति का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:’’ उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान महिलाओं के विरुद्ध हिंसा सभ्य समाज के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर समाज, परिवार तथा कार्यक्षेत्र में महिलाओं की आजादी और प्रतिभा के सम्मान का संकल्प लेना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने जयशंकर प्रसाद की प्रसिद्ध कविता का उल्लेख किया -  

‘‘क्या कहती हो ठहरो नारी संकल्प अश्रु जल से अपने।

तुम दान कर चुकी पहले ही जीवन के सोने से सपने।

नारी तुम केवल श्रद्धा हो! विश्वास रजत नग पगतल में।

पीयूष स्रोत सी बहा करो जीवन के सुन्दर समतल में।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »