29 Mar 2024, 21:14:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री से तूफान पर की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 7:17PM | Updated Date: Nov 24 2020 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ‘निवार’ की स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहे तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्रियों से मंगलवार को फोन पर बात कर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की।  मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी को फोन कर तूफान के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से की जा रही तैयारियां और एहतियात के तौर पर उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु सरकार को हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया है। 
 
मोदी ने स्वयं ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बात कर चक्रवाती तूफान निवार की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्हें केन्द्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं तूफान प्रभावित इलाकों में रह रहे लोगों के सुरक्षित और सकुशल होने की कामना करता हूं।’’  गौरतलब है कि भीषण चक्रवाती तूफान निवार बुधवार शाम को तमिलनाडु के मल्लापुरम और पुड्डुचेरी के कराईकल तट से टकरायेगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »