28 Mar 2024, 17:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 13.95 लाख से अधिक की मौत, और संक्रमितों की संख्या....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 12:21PM | Updated Date: Nov 24 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस दुनियाभर में 13.95 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए 5.91 करोड़ के पार हो गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर स्थान पर है। वहीं इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।  

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 5,91,28,645 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,95,858 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1,24,14,292 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,57,651 मरीजों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,975 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 91.77 लाख के पार पहुंच गयी जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 86.04 लाख से अधिक हो गयी है। इस दौरान 480 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,34,218 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 4819 की घटने के बाद अब सक्रिय मामले 43,8667 हो गए है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 60.87 लाख से पार हो गयी है जबकि 1,69,485 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

फ्रांस में 21.95 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं और 49,312 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 20.96 लाख को पार कर गई है और अब तक 36,192 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 15.82 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,131 लोगों की मौत हुई है। 

ब्रिटेन में अभी तक करीब 15.31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,327 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में 14.31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 50,453 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 13.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 37,122 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 12.54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,479 लोगों ने जान गंवाई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 10.49 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 101,926 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.49 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,595 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 9.46 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 14,277 लोगों की मौत हुई है। 

पोलैंड में संक्रमण के 8.76 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 13,774 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 8.66 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,255 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,968 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 6.53 से अधिक हो गई है तथा 11,423 लोगों की मौत हो चुकी है।

बेल्जियम में कोरोना से 5.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15,755 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,106 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.37 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,996 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.02 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 16,002 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.96 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 7,360 तक पहुंच गया है। 

नीदरलैंड में कोरोना से 4.97 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,021 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 4.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 12,511 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.49 लाख से अधिक हो गई है और 6,416 लोगों की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 10,177 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,173 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,744 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.55 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,796 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कनाडा ने कोरोना के मामले में इजरायल को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.40 लाख से अधिक हो गई जबकि अब तक 11,570 लोगों की मौत भी हुई है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.29 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,811 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,225, बोलीविया में 8,916, मिस्र में 6,560, स्वीडन में 6,416, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 4,092, पनामा में 2,973 और होंडुरास में 2,859 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »