25 Apr 2024, 10:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना मामले 91 लाख के पार, सक्रिय मामलों में भी वृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2020 12:54AM | Updated Date: Nov 23 2020 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 33,095 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 91 लाख के पार 91,29,003 पहुंच गयी जबकि चिंता की बात यह है कि इस दौरान संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में कमी आने से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से वृद्धि हुई है। विभिन्न राज्यों से रविवार देर रात तक प्राप्त रिपोर्टां के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 1,461 की वृद्धि हुई है जिससे यह संख्या बढ़कर 4,42,423 हो गयी है।
 
पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही थी लेकिन शुक्रवार को इस संख्या में 491 की वृद्धि हुई थी जबकि शनिवार को 4047 की कमी आई थी।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी आने से रिकवरी दर में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी और अब यह 93.66 फीसदी पर आ गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 30,892 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद साढ़े 85 लाख को पार कर 85,50,9321 लाख हो गयी है।
 
इसी अवधि में 327 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,590 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.84 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी 1.46 प्रतिशत पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में सबसे अधिक वृद्धि महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 1,639 की वृद्धि हुई है जिसके बाद यह संख्या 81,512 हो गई है। राज्य में इस दौरान 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,623 हो गया है जबकि अभी तक 16,51,064 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब एक करोड़ से अधिक 1,21,02,101 हो गयी है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 29.73 लाख मामले पीछे है। देश में नये मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »