29 Mar 2024, 20:50:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी द्वारा शुरू जलापूर्ति योजना पर 5,555 करोड़ रूपये खर्च होंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 3:56PM | Updated Date: Nov 22 2020 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिन्ध्याचल मंडल के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के लिए पेयजल परियोजना की आधारशिला रखी जिसपर 5555 करोड़ यपये का खर्च आयेगा। जलजीवन मिशन की इस योजना से दोनों जिले के सभी गांवों को घर घर पानी मिलेगा। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा वर्चुअल शिलान्यास किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र जिले में मौजूद थे। 

केन्द्रीय जल मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के महेन्द्र सिंह भी सोनभद्र जिले के कार्यक्रम में थे। इस महत्वाकांक्षी योजना पर 5555 करोड़ रुपये का खर्च  आयेगा। परियोजना हरहाल में चौबीस महीनों में पूरी की जायेगी। इस योजना  के पूरे होने पर 2995 गांव पंचायत के 42 लाख की आबादी को शुध्द पेयजल की  आपूर्ति होगी।

बुन्देलखण्ड और बिन्ध्याचल पानी की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में सबसे संवेदनशील श्रेणी में है। बिन्ध्याचल परिक्षेत्र में मिर्जापुर और सोनभद्र जिले आते हैं। मिर्जापुर जिले में पेयजल परियोजना पर 2127 करोड़ रुपए और शेष राशि सोनभद्र जिले के लिए आवंटित की गयी है। बुन्देलखण्ड  की तरह इस क्षेत्र के निवासियों को पानी के लिए दो किलोमीटर तक जाना पड़ता है।  पानी भी शुध्द नहीं है। अब हर घर तक नल द्वारा पेयजल की आपूर्ति होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »