17 Apr 2024, 01:29:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2020 1:04PM | Updated Date: Nov 21 2020 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

रक्षा सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार सुबह नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में दो जवान घायल हुये जिनमें से एक शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक गोलीबारी जारी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »