29 Mar 2024, 21:13:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएसयू कर्मचारियों का डीए रोकने पर भड़के : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2020 12:46AM | Updated Date: Nov 21 2020 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम- पीएसयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता-डीए अगले साल जून तक रोकने के केंद्र सरकार के निर्णय की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा  कि सरकार मुनाफा कमाने में लगी है और उसे कर्मचारियों की चिंता नहीं है। गांधी ने कहा "खाद्य पदार्थ का महंगाई दर 11.1 प्रतिशत पार! लेकिन मोदी सरकार के केंद्रीय पीएसयू कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की बजाय फ्रीज कर रही है।
 
सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त,पूँजीपति ‘मित्र’ मुनाफा कमाने में मस्त!" इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार ने पीएसयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 30 जून तक रोक दिया है जिससे साड़ी 14.5 लाख से अधिक कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है और अक्टूबर में महंगाई दर में 7.61 प्रतिशत और खाद्य पदार्थों में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो चिंता का कारण है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »