20 Apr 2024, 00:12:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिका, ब्राजील और भारत में कोरोना से साढ़े पांच लाख लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2020 12:08PM | Updated Date: Nov 19 2020 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच विश्व में इससे संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच करोड़ के पार पहुंच गयी है तथा इस महामारी से अमेरिका, ब्राज़ील और भारत में अब तक करीब साढ़े पांच लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

पूरे विश्व में दर्ज किये गए कोरोना के कुल मामलों में से लगभग 48 प्रतिशत मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील के हैं। इस महामारी से संक्रमित लोगों और मृतकों की संख्या के मामले में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: अमेरिका, भारत और ब्राजील है। इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इन तीनों देश कोरोना से अबतक 549,519 लोगों की मौत हुई है।  

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 190 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 56,247,982 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,49,339 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका इस महामारी से संक्रमितों और मृतकों के मामले में यह पहले स्थान पर है और संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों के मामले में यह तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में अब तक 11,527,440 लोग संक्रमित हुए हैं और 250,485 मरीजों की मौत हुयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 45,576 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 89.58 लाख के पार पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 83.83 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 585 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 131,578 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 3502 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 443303 रह गयी है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 59.45 लाख से पार हो गयी है जबकि 167,455 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

फ्रांस में अब तक 21.15 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं और 46,772 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 19.75 लाख से ज्यादा हो गई है और अब तक 34,068 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 15.25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,039 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अभी तक करीब 14.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,368 लोगों की मौत हो चुकी है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 13.39 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 36,347 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में 12.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,217 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 12.18 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,563 लोगों ने जान गंवाई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 10.15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 99,528 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में इस वायरस से अब तक 9.39 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 35,271 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 8.67 लाख लोग आ चुके हैं तथा 13,390 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से अबतक 8.01 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,941 लोगों की मौत हो गई है।

पोलैंड में संक्रमण के 7.72 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 11,451 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 7.57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,556 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन संक्रमितों के मामले में बेल्जियम से आग निकल गया है जहां संक्रमितों की संख्या 5.86 लाख से अधिक है तथा 10,431 लोगों की मौत हो चुकी है।

बेल्जियम कोरोना से 5.45 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15,025 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,897 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.24 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,580 तक पहुंच गया है। 

इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.74 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 15,393 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.69 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 6558 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 4.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8689 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.36 लाख के करीब पहुंच गई है और 6,254 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 4.25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,820 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7957 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.54 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,692 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7230 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.26 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2739 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,052, कनाडा में 11,238, बोलीविया में 8875, रोमानिया में 9261, मिस्र में 6481, स्वीडन में 6225, चीन में 4742, ग्वाटेमाला में 3947, पनामा में 2893 और होंडुरास में 2839लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »