29 Mar 2024, 02:13:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 56 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2020 6:36PM | Updated Date: Nov 17 2020 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ईटानगर।  अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 56 नये मामले पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 15,868 तक पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से ईटानगर कैपिटल कॉम्पलेक्स में सबसे अधिक 16, इसके बाद ऊपरी सियांग में नौ और चांगलांग में आठ मामले समाने आए हैं। इसके अलावा 13 सभी मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं।       
 
डीएचएस के कल रात जारी बुलेटिन के अनुसार 88 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। इसके साथ ही इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14,588 हो गयी। राज्य में कोरोना रिकवरी दर 91.93 फीसदी है। कोरोना के अभी भी सक्रिया 1232 मरीज हैं। राज्य में अभी तक कोराना के संक्रमण से 48 लोगों की जान जा चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »